एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की डिलीवरी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जब विराट कोहली ने अनुष्का के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी तब उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद जनवरी में कर रहे हैं। अब दिसंबर बीत रहा है। जल्द ही विराट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इस दौरान अनुष्का अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रख रही हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को गुरुवार को मुंबई में देखा गया। अनुष्का शर्मा अपने पिता के साथ बाहर निकली थी। अनुष्का काफी एक्टिव थी। उन्होंने सफेद रंग की मेक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। साथ में डेनिम जैकेट के साथ मास्क, और उन्होंने आरामदायक स्नीकर्स पहने हुए थे। पिंक विला के सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जारी की गयी हैं। विजेद्र चावला ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
You are here
Related posts
-
Breakup के बाद Therapy नहीं, AI का सहारा ले रहे टूटे हुए लोग, जानें क्यों?
जब दिल टूटता है, तो सिर्फ एक रिश्ता नहीं टूटता, एक पूरी दुनिया बिखर जाती है।... -
हर महिला को पता होना चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी ये बातें
पीरियड्स को लेकर महिलाओं के मन में ऐसे बहुत सवाल होते हैं, जो वह पूछने से... -
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री...