प्रयागराज। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के आधे चेहरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चेहरा लगाकर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा कार्यक्रम करने से नाराज भाजपाइयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के निर्देश पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगापार आशीष भारतीया के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर विरोध जताया तथा सुभाष चौराहा सिविल लाइन में जुलूस निकालकर अखिलेश यादव का पुतला फूंका तथा धरना देकर विरोध जताया इस अवसर पर बाबा साहब का सम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बाबा साहब अमर रहें, अखिलेश यादव मुर्दाबाद, गुस्से में है सारा देश माफी मांगों तुम अखिलेश आदि नारे भी जमकर लगाए। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगापार आशीष भारतीया ने कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाली समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा गंगापार मनोज निषाद, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, योगेश मिश्रा,गिरिजाशंकर मिश्रा, दुर्गेश पासी,कार्तिकेय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रोहित निषाद,राधाकांत शुक्ला, महेन्द्र गिरी, संजीव दुबे, सुरेश पटेल, राजेन्द्र केसरवानी,रामधारी सरोज, धर्मेन्द्र पासी, जय प्रकाश पटेल,राहुल चौधरी, पवन गुप्ता,प्रशांत सिंह,बसंत लाल,संदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।
भाजपा गंगापार के कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला
