भारत और ब्रिटेन स्थित एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी का नाम वैश्विक स्तर पर उन चार परियोजनाओं में शामिल है, जिन्हें 10 लाख अमेरिकी डॉलर के रोडडेनबेरी पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अमेरिकी फिल्म और टीवी श्रृंखला ‘स्टार ट्रेक’ के निर्माता जीन रोडडेनबेरी के नाम पर मानवता की भलाई के लिए दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार उन संगठनों को दिया गया, जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए तेजी से और बेहतरीन काम किया।ग्लोबल जीन कॉरपोरेशन को विश्व में जीनोमिक विविधता के मानचित्रण और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए विज्ञान श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया। ग्लोबल जीन कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ सुमित जमुआर ने कहा, ‘‘भारत में स्टार ट्रेक के प्रशंसक के रूप में शुरुआती दिनों में जीन रोडडेनबेरी ने हमें भविष्य के अपने दृष्टिकोण से प्रेरित किया, जहां प्रौद्योगिकी मानवता पर अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए एक शक्ति है।
You are here
Related posts
-
Google Pay, फोनपे, पेटीएम यूजर्स दे ध्यान, UPI में बार बार नहीं कर सकेंगे ये काम
गूगलपे, फोन पे, पेटीएम जैसे कई ऐप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर... -
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस ADAG के शेयर क्यों आसमान छू रहे
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के शेयर – रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर आसमान छू रहे हैं।... -
रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढ़कर 85.46 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू...