पूरे देश में इस समय भीषण गर्मी और लू चल रही हैं। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान में देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी ने इन राज्यों में गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों व मध्य भारत, खासकर पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन लू चलने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि आपके प्रदेश में गर्मी का क्या हाल होगा। आखिर गर्मी से कब मिलेगी निजात।मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल माह में ला नीना का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान में और इजाफा हो सकता है। विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी यही हाल रहेगा। इन इलाकों में भी गर्म हवाएं दिन में लोगों को बाहर नहीं निकलने के लिए मजबूर करेंगी। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अगले पांच दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक रहेगा। महाराष्ट्र और जम्मू संभाग में आठ अप्रैल को लू चलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस साल लगभग पूरे देश में मार्च माह में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रही। यहां तक कि हिमालयी राज्यों में भी मार्च में बसंत की बहार की बजाय लू की स्थिति बनी रही और जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। तटीय व आंतरिक कर्नाटक व केरल में छिटपुट बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में खासकर अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर उत्तर पूर्व भारत के बाकी छह राज्यों असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और मेघालय में बंगाल की खाड़ी से चलने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण गरज-चमक के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और बिहार में भी इसी तरह की स्थिति बनने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। चंडीगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में गर्मी सताएगी।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...