हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चन ने मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटा बिताया और रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अभिनेता अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल के सरकारी आवास पर पहुंचे जहां उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि अमिताभ ने अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया।
Related posts
-
पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कंगना रनौत के लिए पोस्ट किया धमकी भरा वीडियो
भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया हो लेकिन अभी भी भारतीय सेना... -
Amber Heard के जुड़वा बच्चों को उनके पूर्व प्रेमी Elon Musk से क्यों जोड़ रहे लोग?
अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने मदर्स डे के दिन अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा... -
Simu Liu ने पेरिस में गर्लफ्रेंड Allison Hsu को किया प्रपोज
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म शांग-ची में अपनी मुख्य भूमिका से प्रसिद्ध हुए कनाडाई अभिनेता सिमू...