तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। राहुल की यात्रा में दिल्ली के ऑटो एसोसिएशन के लोग सुबह से ही जुड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी से उनको उम्मीदें हैं और वो उनकी समस्याएं दूर करेंगे।यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़े हुए तमाम लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी के सामने से गुजरने के दौरान लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।
Related posts
-
पिछली सरकार के समय सरकारी नौकरियों की होती थी नीलामी, सपा पर CM Yogi का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया... -
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM धामी, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से... -
UP में किसे मिलेगी BJP की कमान? अमित शाह ने केशव मौर्य को ‘मेरे मित्र’ बोलकर क्या संदेश दिया है?
लंबे इंतजार के बाद, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद...