आज 26 नवंबर 2021 के दिन भारत को संविधान अपनाए हुए 72 साल पूरे हो चुके हैं। आज के ही दिन साल 1949 में डॉ. भीम राव आंबेडकर ने देश को संविधान सौपा था, जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू कर दिया गया। जिसके चलते देश में 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज संसद भवन में विशेष कार्यक्रम ओयाजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संविधान के निर्माताओं को प्रणाम किया। साथ ही परिवारवाद की राजनीति पर तंज कसते हुए देश में लोकतंत्र को खतरा बताया।परिवारवाद की राजनीति पर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत एक ऐसे संकट के तरफ़ बढ़ रहा है, जो संविधान के प्रति समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है। लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वो हैं पारिवारिक पार्टियां। पीएम मोदी ने योग्यता के आधार पर परिवार के एक से अधिक लोगों के पार्टी में शामिल होने पर सहमति जताई। लेकिन एक ही पार्टी में पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में शामिल हो रहे लोगों को परिवारवाद की राजनीति से प्रेरित कहा।पीएम मोदी ने आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, बापू ने देश के लोगों के मन में आजादी के सपने को जन्म दिया और आत्मनिर्भर बनने के साथ सफाई के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया था। इसे वक्त के साथ बढ़ाना चाहिए था, लेकिन पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं हुआ।
Related posts
-
HD Deve Gowda Birthday: दो दलों की तकरार के बीच एचडी देवगौड़ा को मिली थी सत्ता की चाभी
दक्षिण भारत के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले नेता एचडी देवगौड़ा आज यानी की 18... -
कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में फर्क… शशि थरूर पर जयराम रमेश का कटाक्ष
सरकार पर अपने दृष्टिकोण में बेईमान होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा... -
अब गया नहीं गयाजी कहिए… चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बदला धार्मिक शहर का नाम
बिहार के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से मशहूर शहरों में से एक गया...