ट्विटर इंडिया के शीर्ष अधिकारी बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए और उसे साइबर जगत में महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए की गयी कार्रवाई से अवगत कराया। ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने समिति के सदस्यों को महिलाओं की साइबर सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी में नये बदलावों की जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की प्रणाली की जानकारी दी। समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरूवार को उपस्थित होने के लिये कहा है।
Related posts
-
CAIT तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापार समझौतें होंगे खत्म
भाजपा सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) जल्द ही तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापार... -
Mukesh Ambani ने दोहा में डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की, ये हुई बात
रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया भर में अपने वैश्विक व्यापार को और अधिक मजबूती के साथ बढ़ा रहा... -
भारत ने दिया था 60% टैरिफ लाइन तक शून्य करने का ऑफर, अब ट्रंप ने कर दिया नया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने बिना शुल्क या शून्य शुल्क’वाले व्यापार...