हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते कुछ हफ्तों से गायिका के अपने निर्माता बेनी ब्लैंको के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही थी। सेलेना ने बीते दिन इन अफवाहों के सही होने पुष्टि कर दी है। गायिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेनी ब्लैंको के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में, सेलेना अपने बॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही सेलेना के चाहनेवालों के बीच उत्साह बढ़ गया है। सब सेलेना और बेनी के रिश्ते में होने की खुशी मना रहे हैं।पॉपफैक्शन ने एक हफ्ते पहले के अपने पोस्ट में, सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के रिश्ते में होने की बात कही थी। तीन दिन पहले के पोस्ट में, पॉपफैक्शन ने दोनों के रिश्ते में होने की पुष्टि कर दी थी। पॉपफैक्शन ने अपनी दोनों पोस्ट में सेलेना के हाल ही के कुछ सोशल मीडिया अपडेट्स हैं, जो बेनी से जुड़े हुए हैं। सेलेना ने हाल ही में अपने पर पुष्टि की थी कि उन्हें किसी पर क्रश है। इसके अलावा अफवाहें आने के बाद सेलेना की मम्मी ने भी इंस्टाग्राम पर बेनी को फॉलो करना शुरू किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गयी थी।सेलेना गोमेज ने पॉपफैक्शन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘फैक्ट्स।’ गायिका की प्रतिक्रिया के बाद से उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब देते हुए सेलेना ने लिखा, ‘वह मेरे दिल में सबकुछ हैं। वह मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीज़ है।’ बता दें, गोमेज़ और ब्लैंको साल 2019 के ब्लॉकबस्टर गाने ‘आई कांट गेट इनफ’ में साथ काम किया है।
Related posts
-
58 साल की हुई बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज यानी की 15 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना... -
पोज दे रही Urvashi Rautela को रेड कार्पेट से हटाया गया
78वें कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में उर्वशी रौतेला अपनी शानदार पोशाक और नाटकीय मेकअप... -
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने से पहले Garvita Sadhwani ने उतार फेंका शर्म का चोला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। इसके जवाब में भारतीय...