Parineeti Chopra ने लैक्मे फैशन वीक के लुक पर तोड़ी चुप्पी

परिणीति चोपड़ा  ने बीते महीने अपने ब्वॉयफ्रेंड और आप नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी।वहीं अब शनिवार को परिणीति चोपड़ा एक फैशन वीक में रैप वॉक करती नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिसपर मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई। अब एक्ट्रेस ने अपने इस पहनावे पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था, जिसके बाद अब ने इसपर रिएक्शन दिया है।शनिवार को दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक में  परिणीति चोपड़ा  ने रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस न्यूली वेड ब्राइड के लुक में  नजर आई। इस मौके पर परिणीति व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी इसपर उन्होंने केप स्टाइल वाले दुपट्टे कैरी किए थे। इस लुक को के साथ उन्होंने गले में नेकलेस, डायमंड स्टड और स्टेटमेंट रिंग्स भी पहने थे।अब एक्ट्रेस ने अपने लुक पर खुलकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति  ने कहा, इस साल मैं त्योहारों के लिए तैयार होने में काफी समय बिताने वाली हूं। इसलिए भले ही आप मुझे बर्थडे पार्टी के लिए बुलाएं, मैं इसी तरह तैयार होकर आऊंगी। आगे उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला अपीयरेंस रहा है और मैं अपने होम सिटी दिल्ली में हूं, इसलिए यह बहुत स्पेशल फीलिंग है।बता दें, परिणीति ने 24 सितंबर को राघव चड्ढा  संग सात फेरे लिए थे। इस कपल ने उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की थी। अब शादी के बाद एक्ट्रेस सीधा अपने ससुराल पहुंची थी और अभी वहीं रह रही हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपने नए परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहती हैं।

Related posts

Leave a Comment