अन्नदाता किसान दिन रात रिकार्ड पैदावार मे लगा है उसे आन्दोलन की फुरसत कहा-अरूण सिंह

विशाल किसान टैक्टर रैली” के संदर्भ मे किसान मोर्चा यमुनापार ने की पत्रकार वार्ता
प्रयागराज। देश और प्रदेश के अन्नदाता किसानो के हित मे देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के दिशा मे अनेको कदम उठाए है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रथम कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रूपए के ऋण माफ किया। उक्त बातें मंगलवार को सायं घूरपुर मीडिया कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी यमुनापार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कहा, आगे बताया कि जो किसान आंदोलन रत है वह वास्तव में किसान नही है। वह आन्दोलन जीवी है। मुद्दा विहीन विपक्ष के इशारे पर कुछ आन्दोलन जीवी किसानों को वरगलाने और उकसाने का कुचक्र रच रहे है। जो जागरूक किसान सिरे से नकार चुके है। अन्नदाता किसान लगातार दिन रात रिकार्ड पैदावार कर देश प्रदेश के विकास को गति दे रहा है। अरूण सिंह ने आगे बताया हम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  24 नवम्बर को  यमुनापार जिले में “विशाल किसान टैक्टर रैली” का आयोजन करछना के कुशगढ़ मंदिर मैदान मे सुबह 11 आयोजित कर रहे  है। जिसमें सैकड़ों की संख्या मे किसान टैक्टर रैली निकाल कर विपक्ष को आइना दिखाएगा की किसान आज भी भारतीय जनता पार्टी के मोदी योगी सरकार के साथ खडी है। पत्रकारों द्वारा अन्ना पशुओं निदान के का सवाल पूछा तो जबाव मिला कि जगह-जगह अस्थाई पशु आश्रय बनाए गए हैं। नागरिकों को प्रति पशु 900₹ का पालन पोषण की सुविधा शासन ने उपलब्ध कराई है उसका लाभ किसान ले सकते है। साथ ही आम नागरिक को भी इस ओर जागरूक होना होगा। साथ ही सरकार के तमाम उपलब्धियां को गिनाई। पत्रकार वार्ता का संचालन किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने किया। पत्रकार वार्ता मे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आदेश सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी आर. के. शर्मा, रोहित सिंह,आकाश सिंह, अभिषेक शुक्ला,अजय द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment