भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया है। भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने दिनांक 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक…
Read MoreCategory: खेल
भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन
गोरखपुर, 01 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के निरन्तर शानदार प्रदर्शन को देखते हुये राजकोट में 12 से 15 अक्टूबर, 2026 तक तथा बोकारो में 19 से 22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन हुआ है, जिसमें यह टीम के कप्तान होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के श्री विशाल पांडेय भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी…
Read MoreAjit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में
बैठक के बाद बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि फैसला लेने के लिए अभी करीब 15 दिन का समय बाकी है। उन्होंने साफ किया कि अगरकर के कार्यकाल की समाप्ति की तारीख बोर्ड को पता है और इसी अवधि में आगे का निर्णय लिया जाएगा। मौजूद जानकारी के अनुसार, अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। खेलसमाचार देवजीत सैकिया ने कहा कि क्रिकेट में 15 दिन का समय काफी होता है और बोर्ड जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता। उन्होंने संकेत दिया कि…
Read MoreRohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?
पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद से हट रहे अजीत अगरकर, BCCI से ‘अपमानित और नाराज़’ बताए जा रहे हैं। ऐसा तब हुआ जब सचिव देवजीत सैकिया ने खुलकर स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का समर्थन किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और अगरकर के बीच रिश्ते बिगड़ने की मुख्य वजह रोहित ही थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले, अगरकर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और कुछ BCCI अधिकारियों के समर्थन से रोहित को टीम से हटाने का…
Read MoreAsian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त लगन और संकल्प दिखाया है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि आइची-नागोया में एशियन गेम्स की शुरुआत के साथ ही, भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। हर खिलाड़ी ने बहुत मेहनत की है और ज़बरदस्त लगन और संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें! शनिवार को आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों…
Read MoreAsian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल
भारत 2028 में पहली बार एशियाई सीनियर वुशु चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा जिसमें पूरे महाद्वीप के 42 देशों के करीब 500 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आइची-नागोया में आयोजित एशियाई वुशु महासंघ कांग्रेस में इस फैसले को आधिकारिक मंजूरी दी गई। बैठक में भारत की ओर से भारतीय वुशु संघ के प्रतिनिधि के तौर पर सुहेल अहमद ने हिस्सा लिया। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय वुशु संघ के भूपेंद्र सिंह बाजवा को कांग्रेस के दौरान एशियाई वुशु महासंघ की कार्यकारी समिति का सदस्य नामित किया गया। चैंपियनशिप…
Read MoreChess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया
भारतीय पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन को 3-1 से हराया। विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 42 चालों में बाजी अपने नाम कर ली। भारत को शुरुआती बढ़त अर्जुन एरिगैसी ने दिलाई। दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अर्जुन ने आक्रामक अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर. प्रज्ञानानंदा को डेविड एंटोन गुइजारो ने…
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, हुबली में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इस चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री पूजा वर्मा, सुश्री नन्दिनी गुप्ता, सुश्री रेबी पाल एवं सुश्री…
Read MoreBCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि, इस शानदार जीत के बाद मैदान पर एक बड़ा प्रशासनिक विवाद देखने को मिला। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति स्पष्ट की। मजूमदार ने कहा कि नकवी से ट्रॉफी न…
Read Moreकार्तिकेय ने शॉटगन शूटिंग में पदक हासिल कर रोशन किया जिले का नाम
45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन प्रयागराज। प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के दम पर प्रयागराज के युवा शॉटगन शूटिंग खिलाड़ी कार्तिकेय प्रताप सिंह ने एक बार फिर जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्तिकेय ने विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के…
Read More