यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय

रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है,इससे यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।विशेष गाड़ियों विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ी संख्या 09401/ 09402अहमदाबाद-मालदा टाउन -अहमदाबाद विशेष ट्रेन- • गाड़ी सं.09401 अहमदाबाद–मालदा टाउन,प्रत्येक बुधवार को दिनांक21 एवं 28 अक्टूबर तथा 04, 11, 18 एवं 25 नवंबर 2026को संचालित होगी। • गाड़ी सं 09402मालदा टाउन–अहमदाबाद,प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक16, 23 एवं 30 अक्टूबर तथा 06, 13, 20 एवं 27…

Read More

मुख्यमंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य व पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा का किया अनावरण

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को तेलियरगंज चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ब्रिटिश जरायम पेशा कानून को समाप्त कराने वाले संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश की आजादी के लिए मसुरियादीन जी भी जेल गए थे। इनकी आयु 66-67 वर्ष रही, जिसमें 9 वर्ष (1932-1944) वह आजादी की अलख जगाने के लिए जेल में रहे। रिहा होने पर भी वह जन-जागरण करते रहे थे। अब मसुरियादीन जी के नाम पर होगा…

Read More

प्रयागराज से गुजरात तक रेल संपर्क होगा सुगम, त्योहारों में प्रयागराज–वलसाड के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज और गुजरात के वलसाड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04189/04190 प्रयागराज–वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। प्रयागराज से गुजरात तक प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन यात्रियों को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे: मोहसा-करौंदा-अगासोद-बीना खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

रेल संचालन होगा अधिक सुरक्षित और समयबद्ध उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत मोहसा-करौंदा-अगासोद-बीना खंड में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक/झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व तथा मुख्यालय व झांसी प्रोजेक्ट यूनिट की टीम के सक्रिय सहयोग से हासिल हुई है। इस नई तकनीक के शुरू होने से…

Read More

‘आपरेशन रेल सुरक्षा’ के तहत प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

जनवरी से सितंबर 2026 तक चोरी के 130 मामले दर्ज, 120 मामलों का खुलासा कर 260 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘आपरेशन रेल सुरक्षा’ के अंतर्गत निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे संपत्ति के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, चोरी की घटनाओं का पता लगाने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष…

Read More

ग्राम बनकट में आयुष चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर सम्पन्न, 250 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

80 बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की दवा, 120 मरीजों की हुई नेत्र जांच ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग, प्रयागराज के द्वारा गुरुवार को विकास खंड धनूपुर के ग्राम बनकट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, प्रधान पति पंकज पाण्डेय, संस्कार भारती के सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान धन्वंतरि के…

Read More

“डॉ० कलाम जी की ललक हिन्दी सीखने की बनी रही”– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज की ओर से भारत के पूर्व-राष्ट्रपति एवं प्रौद्योगिकीविद् डा० ए० पी० जे० कलाम के जन्मदिनांक १५ अक्तूबर को ‘सारस्वत सदन’, प्रयागराज से एक राष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। पुणे से विज्ञानी सुधाकर उपाध्याय ने बताया– कलाम साहिब अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। हम विज्ञानियोँ का मार्गदर्शन करते समय उन्होँने कभी अपने प्रभुत्व को प्रभावी नहीँ होने दिया था। वे अत्यन्त सहजता के साथ हमे कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। हैदराबाद की विज्ञानी सुधा नौटियाल ने कहा– उनके व्यक्तित्व मे सहजता के साथ आकर्षित…

Read More

शारदीय नवरात्रि मेले में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ

निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शारदीय नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। दिनांक 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए टिकट, पेयजल, शौचालय, खानपान, चिकित्सा एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रियों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया है। भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने दिनांक 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक…

Read More

शंकरगढ़ में लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर बन रहे आरओबी के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति

, 54 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी नारी बारी एवं शिवराजपुर क्षेत्र के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी, बाजार क्षेत्र में जाम से मिलेगी राहत उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में रेल यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक मत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।प्रयागराज मंडल के नैनी-मानिकपुर सेक्शन में शंकरगढ़ यार्ड के निकट लेवल क्रॉसिंग संख्या 415A के स्थान पर बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण…

Read More