हांगकांग के शेयर बाजार में इस साल पूंजी जुटाने की रफ्तार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि गर्मियों के महीनों में भी कंपनियां लगातार निवेशकों के पास पहुंचती रहीं। एआई से जुड़ी कंपनियों की बढ़ती जरूरतों ने इस तेजी को सबसे ज्यादा सहारा दिया है, हालांकि बाजार में हाल की गिरावट के कारण निवेशक अब पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। इतिहासजानें मौजूद जानकारी के अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच हांगकांग में नए शेयर जारी करने, अतिरिक्त शेयर बेचने और बड़े सौदों के जरिए…
Read MoreCategory: बिज़नेस
IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक
भारत में बिना इंटरनेट के भी संदेश भेजने वाले बिटचैट ऐप को लेकर सरकार की कार्रवाई सामने आई है। एप्पल ने भारत में अपने ऐप स्टोर से बिटचैट को हटा दिया है। कंपनी की ओर से यह कदम आईटी मंत्रालय की ओर से भेजे गए निर्देश के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद भारत में आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोग अब आधिकारिक ऐप स्टोर से बिटचैट डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत बिटचैट को…
Read MoreFSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द ललित होटल से लिए गए नेस्ले इंडिया के एक डेयरी व्हाइटनर के नमूने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई ने शनिवार को बताया कि खाद्य विश्लेषक की लैब रिपोर्ट में इस नमूने को असुरक्षित और मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। हालांकि, नेस्ले इंडिया ने इस निष्कर्ष से असहमति जताते हुए अपने उत्पाद को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह नमूना भारत होटल्स लिमिटेड यानी द ललित, कनॉट प्लेस के…
Read MoreTCS और Infosys जैसी प्रमुख IT Companies की Q2 आय वृद्धि रह सकती है धीमी
देश की बड़ी आईटी कंपनियों के लिए जुलाई से सितंबर की तिमाही बहुत तेज बढ़त वाली रहने की उम्मीद नहीं है। जानकारों के मुताबिक, ग्राहक अभी भी तकनीक पर होने वाले ऐसे खर्च को सीमित रख रहे हैं, जिसे तुरंत जरूरी नहीं माना जाता है। ऐसे में दूसरी तिमाही में बड़ी आईटी कंपनियों की आय में मामूली बढ़ोतरी और मुनाफे की दर लगभग स्थिर रहने की संभावना है। मौजूद जानकारी के अनुसार, रिसर्च सलाहकार संस्था अनअर्थइनसाइट को उम्मीद है कि देश की 5 बड़ी आईटी कंपनियों की दूसरी तिमाही में…
Read Moreत्योहारी सीजन में 2.5 लाख तक Gig Jobs निकलने का अनुमान, NLB Services की रिपोर्ट
भारत में जुलाई से दिसंबर 2026 के दौरान दो से 2.5 लाख मौसमी और ‘गिग’ नौकरियां पैदा होने की संभावना है और त्योहारों के दौरान नियुक्तियों में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। वैश्विक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल टैलेंट समाधान प्रदाता एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले अस्थायी कर्मियों को ‘गिग’ कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में त्योहारी सत्र शुरू होने के साथ ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, खुदरा, लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य, यात्रा और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े कारोबार…
Read MorePM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर कई मोर्चों पर काम कर रही है। उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए), कौशल विकास पहलों और दो करोड़ युवाओं को पहली बार औपचारिक कार्यबल में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लाख करोड़ रुपये की रोजगार प्रोत्साहन योजना का उल्लेख किया। ‘रोजगार मेला’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया का विश्वास जीता…
Read MoreGreater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से
उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने और राज्य के ‘निवेश से निर्यात’ तक के औद्योगिक सामर्थ्य को प्रदर्शित करने के लिए 25 से 29 सितंबर तक ‘उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस बार व्यापार प्रदर्शनी में निवेश प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे,…
Read MoreTata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह
19 सितंबर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शनिवार को स्नातकों से कहा कि वे असफलताओं से हतोत्साहित न हों, बल्कि उन्हें अपने प्रयासों को और तेज करने के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने पेशेवर जीवन में कदम रखने वाले युवाओं से बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। यहां साई यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखरन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) और तेजी से हो रहे प्रौद्योगिकी बदलाव वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहे हैं। वहीं, भारत आर्थिक वृद्धि…
Read MoreGold Demand में सुधार से जुलाई में बढ़ा आयात, WGC ने जताई मजबूती की उम्मीद
देश में सोने की मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सोने की अपेक्षाकृत कम और स्थिर कीमतों को खरीदारी के अवसर के रूप में देखे जाने से आगामी त्योहारी मौसम में बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद बढ़ी है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने यह संभावना जताई है।डब्ल्यूजीसी की ‘इंडिया गोल्ड मार्केट अपडेट’ रिपोर्ट कहती है कि आभूषणों की मांग में सुधार हुआ है और शादी-विवाह से इतर भी सोने की खरीदारी बढ़ी है। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ने से खुदरा विक्रेताओं और विनिर्माताओं ने…
Read MoreInvestcorp ने 20Cube 3PL को 500 करोड़ रुपये में खरीदा, अतिरिक्त निवेश भी होगा
वैश्विक वैकल्पिक निवेश कंपनी इन्वेस्टकॉर्प ने डिजिटल अनुबंध लॉजिस्टिक मंच 20क्यूब 3पीएल सॉल्यूशंस का करीब 500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। इन्वेस्टकॉर्प ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस निवेश से 20क्यूब को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने और देशभर में नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इन्वेस्टकॉर्प और 20क्यूब मिलकर अनुबंध लॉजिस्टिक क्षेत्र में तालमेल वाली अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के लिए अगले चरण में 500-750 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करेंगी। यह अधिग्रहण सौदा सिंगापुर मुख्यालय वाली…
Read More