साजिद पर भारी पड़ी अमन की तेज अर्धशतकीय पारी

> ऑलराउंड प्रदर्शन कर कार्तिकेय बने मैन ऑफ द मैच
प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने न्यू समर्थ हॉस्पिटल को एक विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू समर्थ हॉस्पिटल ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए। टीम की ओर से साजिद अख्तर ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली, जबकि आदित्य कुमार ने 28, रजत चौधरी ने 23 और आवेश सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से हर्ष पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं कार्तिकेय सिंह (15/1), अनिकेत गर्ग (16/1), यश वर्धन सिंह (32/1) और निर्भय सिंह (36/1) को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक आखिरी ओवर में 9 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए अमन यादव ने 51 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा आकाश शुक्ल ने 45, कार्तिकेय सिंह ने 31, आर्यन सिंह यादव ने 25 और आदित्य सिंह ने 18 रन बनाए। न्यू समर्थ हॉस्पिटल की ओर से डीके यादव ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि साजिद (22/2) और शुभम सोनकर (39/2) ने दो-दो तथा अमित श्रीवास्तव (10/1) और मान यादव (25/1) ने एक-एक विकेट हासिल किया। बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कार्तिकेय सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Related posts

Leave a Comment