संरक्षा के सजग प्रहरी, सम्मानित हुए रेलकर्मी

गोरखपुर, 13 नवम्बर,2026: महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 13 नवम्बर, 2026 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में संरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 02 रेलकर्मियों को विशेष पुरस्कार तथा उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए 12 रेलकर्मियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विशेष पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में इज्जतनगर मंडल में ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री मोहन लाल तथा ट्रैकमैन्टेनर (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यरत श्री जमुना प्रसाद ने 06/07 सितम्बर,2026 की रात में रामगंगा-बमियाना स्टेशनों के मध्य भारी वर्षा होने के कारण लगभग 04.20 बजे देखा कि ओ.एच.ई. 329/5-6 में 4-5 स्लीपर के नीचे का बैलास्ट पूरी तरह बैठ गया है और उसी समय कासगंज – दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी। समय की कमी को देखते हुए आप लोगों ने तत्काल ट्रैक को सुरक्षित किया, जिससे एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ से सम्मानित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में वाराणसी मंडल पर ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री अजय कुमार ने 10 अगस्त,2026 को बोदरवार-पिपराइच स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 7 बी पर गेटमैन की ड्यूटी के दौरान गाड़ी सं. 15655 को गेट सं. 7/बी से सुरक्षित रूप से पास कराते समय देखा कि गाड़ी के पिछले डिब्बे से एक हैंगिंग पार्ट लटक कर रेलपथ से टकराते हुए जा रहा है। श्री अजय कुमार बिना देरी किए तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर/पिपराइच को दी। सूचना प्राप्त होते ही स्टेशन मास्टर/पिपराइच ने तत्काल गाड़ी को पिपराइच में रोककर उक्त हैंगिंग पार्ट को सुरक्षित कराने के बाद गाड़ी सं. 15655 को रवाना किया। आपकी संरक्षा के प्रति सजगता, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय के कारण संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
वाराणसी मंडल के चौरी चौरा स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री हंस कुमार को 27 अगस्त,2026 को चौरी चौरा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान कंट्रोल द्वारा ट्रेन सं. 12566 में किसी महिला को अचानक प्रसव पीड़ा की सूचना मिला। सूचना मिलते ही आपने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को बुलवाकर खड़ा करवाया, ताकि ट्रेन के आते ही महिला यात्री को गाड़ी से उतरवाकर एम्बुलेंस से महिला यात्री को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उचित उपचार हुआ।
इस प्रकार श्री हंस कुमार, कॉटावाला ने समय पर मानवीय सहायता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनकी त्वरित एवं मानवीय सेवा सराहनीय है।
वाराणसी मंडल के दुदही स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री मुकेश कुमार यादव ने 25 सितम्बर,2026 को समपार संख्या 46 सी पर कार्य के दौरान देखा की तमकुही साइड दुदही यार्ड में गेट के पास किमी संख्या 76/6-7 पर रेल टूटा हुआ है। आपने इसकी तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दी, फलस्वरूप आ रही गाड़ी संख्या 55035 को तमकुही स्टेशन रोका गया तथा रेल की मरम्मत कर गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया। आपकी तत्परता एवं सुझबुझ के कारण एक संभावित घटना होने से बचाया जा सका।
लखनऊ मंडल के सुभागपुर स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री विरेंद्र कुमार चौधरी 09 अगस्त,2026 को ड्यूटी के दौरान गाड़ी सं. यू.पी./बी.सी.एन.एच.एल. के ब्रेकवान से 6वें वैगन में ऑफ साइड में एक हैंगिंग पार्ट, जो स्लीपर से टकराते हुए देखा। श्री चौधरी ने तत्काल लाल झंडी दिखाते हुए गार्ड का ध्यान आकर्षित किया तथा तुरन्त स्टेशन मास्टर एवं लोको पायलट को सूचित कर गाड़ी को रोका गया और आगे की कार्यवाही की गई। आपकी कार्य के प्रति सजगता से मालगाड़ी की संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
लखनऊ मंडल के बलरामपुर स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री राजेश यादव ने 08 सितम्बर,2026 को बलरामपुर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान देखा की गाड़ी संख्या 15065 के एक कोच का इन्स्टालेशन बॉक्स कवर बाहर की ओर मुड़कर प्लेटफार्म की ओर टकरा रहा था, जिसकी तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेन को रुकवा कर आवश्यक जाँच व मरम्मत के उपरांत गाड़ी चलाई गई।
इज्जतनगर मंडल पर ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री हरिपाल पाली ने 15 अगस्त,2026 को सोरों-कासगंज के मध्य किमी संख्या 408/10-11 में स्टॉक रेल क्रैक पाये जाने पर इसकी तत्काल सूचना अपने पर्यवेक्षक को दी, जिससे ट्रैक को सुरक्षित किया जा सका। आपकी सुझबुझ, कार्य के प्रति सजगता व सतर्कता के कारण संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
इज्जतनगर मंडल के खटीमा स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री सुमित सिंह ने 07 अगस्त,2026 को ड्यूटी के दौरान देखा कि गाड़ी सं. 55324 के आगमन के समय कोच सं. 144570/एन.ई. के चक्के के ब्रेक ब्लॉक से धुआँ निकल रहा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी पर कार्यरत स्टेशन मास्टर को दी। इसकी सूचना ट्रेन के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को दी गयी। इसकी संयुक्त निरीक्षण में पता चला कि उक्त वैगन में ब्रेक बाइंडिंग होने के कारण चक्के से धुआँ निकल रहा था। ब्रेक बाइंडिंग रिलीज कर गाड़ी को संरक्षित रूप से रवाना किया गया। श्री सिंह द्वारा समय रहते स्थिति की पहचान कर त्वरित सूचना दिए जाने के फलस्वरूप एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
इज्जतनगर मंडल के मेंडू स्टेशन पर कॉटावाला के पद पर कार्यरत श्री महेंद्र कुमार मीणा ने 13 सितम्बर,2026 को ड्यूटी के दौरान देखा की बी.टी.पी.एन. मालगाड़ी के वैगन से तेल रिसाव हो रहा है, आपने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। गाड़ी को संरक्षा पूर्वक चलवाकर कासगंज में अटेंड किया गया। श्री मीणा की त्वरित सूचना के फलस्वरूप एक संभावित घटना होने से बचाया जा सका।
इज्जतनगर मंडल पर लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री पियूष कुमार वर्मा तथा सहायक लोको पायलट श्री संजीव सिंह ने 07 सितम्बर,2026 को गाड़ी संख्या 55360 पर कार्य के दौरान शाहगढ़-माला खंड पर पेड़ गिरा हुआ दिखाई देने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और इसकी सूचना कण्ट्रोल को दी। इनकी कार्य के प्रति सजगता एवं सतर्कता के कारण एक संभावित घटना को रोका जा सका।
इज्जतनगर मंडल पर ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री सत्यपाल ने 09 सितम्बर,2026 को गैंग संख्या-11 के साथ किमी 68/1-4 के पास दवा स्प्रे करवाने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी सं. 15036 के पास करने के दौरान आपने हॉट एक्सल को देखा तथा इसकी सूचना आउटर पर खड़ी गाड़ी के लोको पायलट को इसकी सूचना दी। लालकुआँ स्टेशन पर गाड़ी की जाँच के उपरांत हॉट एक्सल को दूर कर गाड़ी को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया।
इज्जतनगर मंडल के कासगंज समाडि डिपो में तकनीशियन-प्प् के पद पर कार्यरत श्री रणवीर सिंह ने 23 अगस्त,2026 को समाडि डिपो, कासगंज में गाड़ी संख्या 55344 के परीक्षण के दौरान देखा की यान संख्या 123510 एवं 123782 के बफर आपस में फंसे हुए है। आपने त्वरित कर्यवाही करते हुए इसकी सूचना डिपो इंचार्ज को दी, जिसे समय रहते कार्यवाही कर इसे सही किया गया और एक संभावित घटना को टाला जा सका।

Related posts

Leave a Comment