संरक्षा के सजग प्रहरी, सम्मानित हुए रेलकर्मी

गोरखपुर, 13 नवम्बर,2026: महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 13 नवम्बर, 2026 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में संरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 02 रेलकर्मियों को विशेष पुरस्कार तथा उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए 12 रेलकर्मियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। विशेष पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में इज्जतनगर मंडल में ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री मोहन लाल तथा ट्रैकमैन्टेनर (प्रशिक्षु)…

Read More

महाप्रबन्धक ने अस्थाई यात्री आश्रय स्थल (पैसेंजर होल्डिंग एरिया) का निरीक्षण किया तथा यहाँ बैठे यात्रियों से संवाद किया

गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिये अपने घरों को आ रहे रेल यात्रियों की सहज, सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिये पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने व्यापक प्रबन्ध किये हैं। भीड़ प्रबन्धन एवं यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु स्टेशन पर विशेष व्यवस्थायें लागू की गई हैं। इसी क्रम में, महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 13 नवम्बर, 2026 को छठ महापर्व हेतु आने एवं जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखकर गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्मों तथा…

Read More

चण्डीगढ़-मऊ त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 13 नवम्बर, 2026 को

गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04532 चण्डीगढ़-मऊ त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 13 नवम्बर, 2026 को इकहरी यात्रा के लिये किया जा रहा है। 04532 चण्डीगढ़-मऊ त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर,2026 को चण्डीगढ़ से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 00.25 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे, रूड़की से 03.12 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.44 बजे, शाहजहाँपुर से 08.42 बजे, लखनऊ से 11.55 बजे, रायबरेली…

Read More

नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 13 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को

गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 13 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को निम्नवत किया जा रहा है। 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को नई दिल्ली से 22.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.05 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 01.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 06.30 बजे, प्रयागराज जं. से 11.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.34 बजे, वाराणसी जं. से 14.20 बजे,…

Read More

छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा

गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में 30 नवम्बर, 2026 तक के लिये 13 नवम्बर, 2026 को सायं बर्थ की उपलब्धता निम्नवत है। – गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) त्यौहार विशेष गाड़ी में 29 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से चलने वाली 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़…

Read More

26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज महारैली को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने की बैठक

सीतापुर। 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज महारैली की तैयारी को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खैराबाद कार्यालय पर बैठक की। बैठक जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला कमेटी, तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचाने,वाहन व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस मौके पर भीम आर्मी के भीम आर्मी जिला सहसंयोजक विनोद भारती,भीम आर्मी जिला…

Read More

सौरभ कुमार सिंह गांधी की मानवता की मिसाल : समाज को समर्पित किए दो डेड बॉडी फ्रीजर

शाहजहाँपुर। जब किसी घर में असमय मौत होती है, तो दुख के साथ-साथ सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि दूर बैठे अपनों के आने तक शव को कैसे सुरक्षित रखा जाए। तिलहर और आसपास के गांवों के लोग बरसों से इसी दर्द से गुजर रहे थे। अब इस दर्द को समझते हुए तिलहर की शान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ कुमार सिंह गांधी ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उन्होंने दो डेड बॉडी फ्रीजर समाज को समर्पित कर…

Read More

ठिठककर रह गया है, बाल-साहित्य और साहित्यकार

बाल-दिवस (१४ नवम्बर) के अवसर पर विशेष प्रस्तुति ——————————————– प्रयागराज। डिज़टल-दुनिया की मुट्ठी आज मे सारा संसार जिस तरह से सिमट कर रह गया है, उसके प्रति विशेष चिन्ता व्यक्त करते हुए, ‘सर्जनपीठ’ की ओर से सारस्वत सदन, आलोपीबाग, प्रयागराज से बाल-दिवस की पूर्व-संध्या मे (‘पूर्व संध्या पर’ अशुद्ध है।) ‘ठिठक कर रह गया है, बाल-साहित्य और साहित्यकार’ विषय पर १३ नवम्बर को एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया था। पूर्व-आइ० ए० एस०-अधिकारी एवं साहित्यमहामहोपाध्याय डॉ० सुरेन्द्रकुमार पाण्डेय ने कहा– बालसाहित्य पर संकट नहीँ है, बल्कि उसके…

Read More

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्व-गणना कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के अन्तर्गत स्व-गणना एवं प्रचार-प्रसार के संबंध में जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, बैंक अधिकारियों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना तथा 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद प्रयागराज में स्व-गणना का कार्य स्व-गणना…

Read More

साजिद पर भारी पड़ी अमन की तेज अर्धशतकीय पारी

> ऑलराउंड प्रदर्शन कर कार्तिकेय बने मैन ऑफ द मैच प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने न्यू समर्थ हॉस्पिटल को एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू समर्थ हॉस्पिटल ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए। टीम की ओर से साजिद अख्तर ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली, जबकि आदित्य कुमार ने 28, रजत चौधरी ने 23 और आवेश सिंह ने 14 रनों का योगदान…

Read More