यामी के आगे मास्टर क्रिकेट क्लब पस्त, नरहरि ने जीत तक पहुंचाया

प्रयागराज। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही एसए इंडोर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में बीआर मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने मास्टर क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर क्रिकेट क्लब की टीम यामी कुशवाहा की घातक गेंदबाजी के सामने 113 रन पर सिमट गई। विनायक शुक्ला ने 23, वैभव सिंह ने 21 और अथर्व ने 15 रन बनाए। यामी कुशवाहा ने चार विकेट झटके, जबकि शिवा सिंह और नरहरि दीक्षित को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में बीआर मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने नरहरि दीक्षित की शानदार नाबाद 67 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पार्थ ने 14 रनों का योगदान दिया। आदर्श वैभव देव और अश्वनी ने एक-एक विकेट लिया।
नरहरि दीक्षित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शानदार गेंदबाजी के लिए यामी कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अजय यादव की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। मैच में अंपायरिंग आकाश और सूरज ने की।

Related posts

Leave a Comment