गोरखपुर। वरिष्ठजनों के सम्मान और अधिकारों के लिए युवा चेतना समिति द्वारा 29 नवंबर को पितामही-पितामह सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह सुबह 10:30 बजे शिप्रा लॉन में होगा।
इसमें 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों और 75 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा। सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
29 नवंबर को गोरखपुर में होगा पितामही-पितामह सम्मेलन, 80+ वरिष्ठजनों का होगा सम्मान