गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या को लेकर प्रदेश की सियासत में गर्माहाट आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आम आदमी पार्टी के संजय सिंह द्वारा कानपुर आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी दिवंगत मनीष गुप्ता की पत्नी से फोन पर बात करने के बाद अब मिलने के लिए शुक्रवार को शहर आ रही हैं। हालांकि, वह लगातार घटना को लेकर प्रदेश सरकार को घेर रही हैं, उन्होंने कई घटना पर कई ट्वीट करके सरकार को कठघरे में लाने का प्रयास किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि गोरखपुर की घटना से आमजन भयभीत और यूपी पुलिस अपराधियों से नरम और आम आदमी से बर्बर व्यवहार करती है। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर की हत्या के बाद विपक्षी पार्टियाें ने प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया। यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते विरोधी दल इसे मुद्दा बनाने के प्रयास में हैं, फिर चाहे वह कांग्रेस हो या सपा सरकार कोई अवसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। मनीष के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन के सेफ हाउस में दिवंगत मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी से बात की थी। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घर जाकर दिवंगत की पत्नी से बात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी की थी। इसके बाद ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी मनीक्षी से मिला और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से फोन पर बात भी कराई। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को पीडि़त परिवार से मिलने आ रही हैं। लखनऊ में पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी जानकारी दी है। प्रियंका वाड्रा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक मनीष गुप्ता के घर बर्रा-तीन पहुंचेंगी।प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्वीट में प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि गोरखपुर में पुलिस ने कारोबारी को इतना पीटा की मौत हो गई। घटना से प्रदेश में आमजन में भय व्याप्त है। सरकार में जंगलराज का ये आलम है कि पुलिस अपराधियों पर नर्म रहती है और आम आदमी से बर्बर व्यवहार करती है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि मीनाक्षी गुप्ता का दर्दनाक वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। मनीष के परिवार को मेरी शोक संवेदनाएं। भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूं। न्याय लेकर रहेंगे -अधिकार है, एहसान नहीं।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...