महापौर व अपर नगर आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को प्रोन्नति पत्र वितरित किया गया
प्रयागराज । नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन प्रयागराज की मांग पर नगर निगम प्रशासन द्वारा 09 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोन्नति प्रदान कर के द्वितीय श्रेणी लिपिक बनाया गया।
सभी 09 कर्मचारियों को प्रोन्नति पत्र महापौर द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर महापौर द्वारा सभी प्रोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी गयी तथा साथ ही मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर निगम प्रयागराज द्वारा विभिन्न संवर्ग के अकेन्द्रियत पदों पर 78 कर्मचारियों को प्रोन्नत किया गया,जिसमें प्रथम श्रेणी लिपिक,द्वितीय श्रेणी लिपिक,मोहर्रिर,हेड माली कॉपी होल्डर के पद शामिल हैं।
नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा महापौर , नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त एवं अन्य कमेटी के सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया गया व प्रोन्नत कर्मचारियों को ईमानदारी व लगन से कार्य करने की सलाह दी गयी।
उक्त अवसर पर अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया जी,मुख्य अभियंता सतीश कुमार ,मुख्य नगर लेखा परीक्षक बालेन्द्र मिश्रा, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा,कार्यालय अधीक्षक अनुपमा श्रीवास्तव, नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह,अरुण जैन,उपाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, महामंत्री रविन्द्र पालीवाल, मंत्री संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,कमल कुशवाहा, विवेक श्रीवास्तव, विधि सलाहकार विश्वनाथ प्रजापति आदि उपस्थित रहे।