उत्तर मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 हुआ शुभारंभ

महाप्रबंधक ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ
  प्रयागराज।    विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी उत्तर मध्य रेलवे द्वारा  26.10.2021 से 01.11.2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता हेतु ‘‘स्‍वतंत्र भारत @ 75 : सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’’ विषय निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में  26.10.2021 दिन मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ महाप्रबंधक  प्रमोद कुमार द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने हेतु सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाने के साथ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  नवीन कुमार सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे  के प्रयागराज, झांसी व आगरा मंडलों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। सतर्कता विभाग की टीम मुख्यालय एवं मंडलों में सतर्कता संबंधी सर्कुलरों एवं नियमों के बारे में प्रचार भी कर रही है।
सतर्कता विभाग की टीम द्वारा उत्तर मध्य रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को सरकारी कामकाज में पारदर्शी एवं नियमसम्मत कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया।

Related posts

Leave a Comment