ओडिशा के लिए अक्टूबर का महीना जोखिम वाला है और यहां के लोगों के बीच चक्रवात आने की आशंका को लेकर डर पैदा हो गया है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर में यह बदलाव 10 अक्टूबर को हो सकता है। सम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है जो दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा। बता दें कि राज्य के लिए अक्टूबर को ‘CYCLONE Month’ माना जाता है और इसलिए लोगों के बीच डर का माहौल है। ओडिशा के तट से अधिकतर बड़े चक्रवात इसी माह में टकराए हैं।मानसून की वापसी व चक्रवाती गतिविधियों को देखते हुए IMD ने 9 अक्टूबर सुबह 8.30 बजे तक येलो वार्निंग जारी कर दिया है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश के लिए इन जिलों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है – सुंदगढ़, बारगढ़, झारसुगुडा संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, मयूरभंज, कयोनझर और बालासोर, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायागढ, कालाहांडी, कंधमाल, गजपति और गंजम।
Related posts
-
हफ्ते में एक बार पार्टनर के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने से कम किए जा सकते हैं डिप्रेशन के लक्षण
आज की पीढ़ी के लिए मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ा चुनौती बन गया है। तेजी से बदलती... -
एडवेंचर्स के हैं शौकीन तो हिमाचल की इस लेक को करें एक्सप्लोर, ऐसे पहुंचे यहां
आप में से अधिकतर लोग शिमला, मनाली, कसोल और कसौली जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर चुके... -
बचे हुए इडली बैटर से बनाई जा सकती हैं ये चार टेस्टी साउथ इंडियन डिशेस
इडली एक बेहद ही लाइट और टेस्टी स्नैक है, जिसे अक्सर लोग अपने नाश्ते से लेकर...