कर्मचारियों की सेवानिवृत पर सम्मान समारोह होना उसके कार्यों का सम्मान है – अध्यक्ष डिप्लोमा इंजिनियर संघ

 प्रयागराज।  पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के संरक्षक  अमर बहादुर सिंह का सेवानिवृत विदाई सम्मान समारोह लोकनिर्माण विभाग कैम्पस के अंदर मिनिस्टरियल एसोसियासन कार्यालय पर डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष  राम सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसका संचालन क्षेत्रीय मन्त्री रविशंकर मिश्र ने किया l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इंजी  राम सिंह ने कहा कि सेवानिवृत होने पर कर्मचारी के कार्यों का सम्मान होता है, सेवानिवृत कर्मचारी नेता  अमर बहादुर सिंह के उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनायें देता हूँ l
कर्मचारी नेता को संघ के पदाधिकारियों ने माला फूल, अंगवस्त्र, छड़ी, छाता, सूटकेश घरेलू सामान देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष  राजेंद्र बाबू केशर वानी,  प्रकाश सिंह क्षेत्रीय मन्त्री मिनिस्ट्रीयल, जनपद अध्यक्ष  संजय पटेल, प्रतापगढ़ के अध्यक्ष  करुणेश प्रताप सिंह,आर एन वर्मा,घनश्याम पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष  रामसुफल वर्मा, बरिष्ठ कर्मचारी नेता  ओ पी सिंह, श्यामसूरत पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, इंद्र कुमार, नीरज कुमार श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, अनील अरोड़ा,  मुकेश कुमार, बसंत कुमार तिवारी, संजीत कुमार, सूर्यकुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र बहादुर सिंह चालक संघ अध्यक्ष, अशोक कुमार दूबे संदीप कुशवाहा, धर्मराज यादव सहित धर्मेंद्र जायसवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया,सैकड़ो कर्मचारियों ने अच्छे स्वास्थ एवं उज्जवल भविष्य कि कामना किया l

Related posts

Leave a Comment