बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिये। इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा कि यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की। झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।
Related posts
-
घर में डूबी दिल्ली कैपिटल्स की नैया, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की 14 रन से जीत
मंगलवार को आईपीएल 2025 के 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला... -
युजवेंद्र चहल के हाथ लगा एमएस धोनी का बैट तो मैक्सवेल ने खींची टांग
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल की खुशी चार गुनी हो गई जब उन्हें एमएस धोनी... -
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की चमकेगी किस्मत, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मिलेगी जगह
भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है और टूर्नामेंट में एक के...