जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बुधवार शाम को यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबन सेक्टर में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद दो सौ सत्तर किलोमीटर लंबे राजमार्ग को एहतियात के तौर पर शाम लगभग 5.15 बजे बंद कर दिया गया। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन बारिश होती रही और ओले भी पड़े। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रामबन और रामसु के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहनों को निकाल दिया गया था लेकिन कश्मीर की ओर जाने वाले अभी 1,200 ट्रक और 400 हल्के वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं मौसम के मिजाज को देखते हुए राजमार्ग पर यातायात को पुनः चालू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...