जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आने वाली है। अब फिल्म एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशन के बीच समय निकालकर तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर की हाई हील्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने तीन अलग-अलग अंदाज में पोज दिया है। जाह्नवी कपूर की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी दिया है। इस बीच उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है। दोनों इस वर्ष अप्रैल में तिरुपति मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर की बोल्ड तस्वीरों पर शिखर ने दिल की इमोजी शेयर की है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। इसके पहले, भी वह कमेंट करते रहे हैं।जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसमें मनीष मल्होत्रा भी शामिल है। एक्ट्रेस की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 6 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 26 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने जाह्नवी कपूर की खूबसूरती की प्रशंसा की है।जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका है। दोनों पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...