अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां मना कर लौटे हैं। वहां से वापस लौटने ही उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। अनुष्का और विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अपने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। ज्यादातर लोगों का कहा है कि लगता है कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं। यूजर्स ने दोनों को दूसरे बच्चे की बधाई देनी भी शुरू कर दी।दरअसल, 13 जून को अनुष्का और विराट मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर नजर आए। अनुष्का जहां येलो और व्हाइट लाइनिंग ड्रेस में दिखीं, तो वहीं विराट ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। दोनों को साथ डॉक्टर के यहां जाते देख फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर तो बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया। जबकि सच्चाई कुछ और है।ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का प्रेग्नेंट नहीं हैं और वो असल में अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थीं। बता दें कि कपल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है। दोनों ने अब तक मीडिया से अपनी बेटी वामिका का चेहरा चुपा कर रखा है। यहां तक कि इनकी शादी भी विदेश में हुई ताकि मीडिया से उचित दूरी बनाई जा सके।वर्कफ्रंट की बात करें तो एक लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ कर रही हैं। वह क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगी। फिल्म के लिए अनुष्का ने बॉलिंग की ट्रेनिंग ली है। वह आखिरी बार 2018 में आई ‘जीरो’ में दिखी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...