प्रयागराज। जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत आने वाले चक अब्दुल्ला गांव निवासी राघव प्रसाद यादव अपने पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे। विपक्षी साधु भारतीय द्वारा उनके मकान निर्माण में अवरोध उत्पन्न किया गया।साधु यादव के परिजनो द्वारा मकान बनाने में व्यवधान उत्पन्न करने के साथ मौके पर मौजूद पुलिस के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की गई।
मकान निर्माण में हो रहे व्यवधान को लेकर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय से आदेश के बाद उप जिलाधिकारी द्वारा टीम को भेजकर जमीन की नाप कराई गई। उसके बाद भी विपक्षीगण पीड़ित के मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे थे। जिसके बाद पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद आज संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल मुहैया कराया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना प्रयास जारी रखा। विपक्षीगण साधु भारतीय ,सूबेदार भारतीय ,जिलेदार, अशोक कुमार बब्बू आदि लोगों द्वारा पुलिस बल के ऊपर हमला कर दिया। घटना में पीड़ित परिवार और पुलिस के कुछ लोगों को चोट भी आई है। मामले को लेकर मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने थाना हंडिया में फोन किया सूचना पर थानाध्यक्ष हंडिया उपजिलाधिकारी हंडिया मौके पर पहुँच कर शांति व्यवस्था कायम किया गया। सूचना पर पहुंचे एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जायेगी।