मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री में मचा घमासान अब भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गया है। हाल ही में संसद में सांसद और एक्टर रवि किशन ने बॉलीवुड में फैले ड्रग्स मामले को लेकर कहा कि इंडस्ट्री में फैले ड्रग्स माफिया का सफाया होना चाहिए। रवि किशन की ये बात जया बच्चन को अच्छी नहीं लगी। जया बच्चन ने अपने रवि किशन और कंगना रनौत को थाली में छेद करने वाला बताया और कहा कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम कर रहे हैं। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अनुभव सिंहा यहीं पर नहीं शांत हुए उन्होंने रवि किशन पर हमला करते हुए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़ा किया। अनुभव सिंहा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को नंगा नाच करने वाली इंडस्ट्री कहा हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल उठाने वाले अनुभव सिंहा को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया हैं। सोशल मीडिया पर 7 मिनट का एक वीडियो पोस्ट करके अक्षरा सिंह ने कहा हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने वाले रवि किशन है। अपनी मेहनत ने उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है कि आज संसद में बैठे हुए हैं। अनुभव सिंहा से अक्षरा सिंह ने कहा कि आप तो बनारस के लेकिन आज तक आपने यहां के लिए क्या किया। जब भोजपुरी इंडस्ट्री को लोग पहचाने लगे हैं तब आप गाने बनाते हैं। बॉलीवुड की गंदगी पुरी दुनिया देख रही है। अगर भोजपूरी में नंगा नाच होता है तो बॉलीवुड में पूजा नहीं होती हैं। अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा की क्लास लगायी और कहा आपने तो अपनी भाषा को गाली दी है।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...