नगर आयुक्त द्वारा वर्षा व बाढ़ के दृष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण

नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज चन्द्रमोहन गर्ग द्वारा  दिनांक 17 सितम्बर 2024 को अत्यधिक वर्षा व बाढ़ के दृष्टिगत शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  अम्बरीश कुमार बिन्द, अपर नगर आयुक्त,  सतीश कुमार मुख्य अभियन्ता (सिविल),  कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल,  संघ भूषण मिश्रा, अधिशाषी अभियन्ता, जलकल, जोन-4, अल्लापुर,  आशुतोष यादव, अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय),  राम सक्सेना, अवर अभियन्ता जोन-4, अल्लापुर उपस्थित रहे। जिसके अन्तर्गत पन्ना लाल रोड, बालसन चौराहा, एल0आई0सी0 रोड, कुन्दन गेस्ट हाउस, अल्लापुर पुलिस चौकी, मटियारा रोड, मोरी गेट पम्पिंग स्टेशन, परेड ग्राउण्ड, अलोपीबाग, तुलारामबाग, जार्ज टाउन, लिडिल रोड आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मोरी गेट स्थित पम्पिंग स्टेशन पर 02 पम्प बन्द पाया गया, जिस पर नगर आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक, जलकल को सभी पम्प चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लाइट न रहने पर पम्पों को चलाये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने हेतु निर्देश दिया गया। जवाहर लाल नेहरु रोड व बालसन स्थित  अशोक खरे, एडवोकेट के आवास के समीप स्थित नाले पर लगी जाल पर गन्दगी देखा गया। उक्त दोनों स्थलों पर जाल को साफ कराये जाने हेतु सम्बन्धित अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक, जल को निर्देशित किया गया कि बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों को जाने वाली कुल कितनी लाइनें है तथा अब तक कितनों की सफाई पूर्ण करायी गयी हैं साथ ही बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों पर कुल कितने पम्प (स्टेशनवार) लगाये गयें हैं एवं कितने गतिमान अवस्था में व कितने बन्द अवस्था में हैं कि सूचना 02 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि जलकल विभाग द्वारा साफ करायें गयें नालों का सत्यापन सम्बन्धित जोन के अधिशाषी अभियन्ता से कराकर रिपोर्ट 03 दिवस के भीतर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Related posts

Leave a Comment