केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि-उपज विपणन व्यवस्था में हाल के कानूनी सुधारों के बाद भी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर विभिन्न फसलों की खरीद जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन सुधार किसानों के कल्याण के लिए किए गए हैं। उन्होंने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हाल में शुरू कए गए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि संरचना कोष का लाभ छोटे और सीमान्त किसानों को मिल सके।एक आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ हालिया कृषि विपणन सुधारों पर बैठक की। साथ ही इस बैठक में कृषि संरचना कोष पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा बिहार, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कृषि मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि संरचना कोष का पूरा लाभ छोटे और मझोले किसानों तक पहुंचना चाहिए।
Related posts
-
Google Pay, फोनपे, पेटीएम यूजर्स दे ध्यान, UPI में बार बार नहीं कर सकेंगे ये काम
गूगलपे, फोन पे, पेटीएम जैसे कई ऐप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर... -
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस ADAG के शेयर क्यों आसमान छू रहे
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के शेयर – रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर आसमान छू रहे हैं।... -
रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढ़कर 85.46 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू...