फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मुंबई के सड़कों पर डेट नाइट के लिए निकली। खास बात यह है कि वह मुंबई की सवारी ऑटो में बैठकर फोटोशूट कराती नजर आ रही है। इसमें उनके अलावा उनके पति और ऑटो रिक्शा ड्राइवर को भी देखा जा सकता है। दोनों को रिक्शा के पास खड़े होकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता हैं।इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन रखा है। वहीं, उनके पति निक जोनस ने ब्लू कलर का सूट कोट पहन रखा है। दोनों फोटोज में खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ डेट नाइट की तस्वीरें शेयर की है। दोनों मुंबई की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट करा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 3 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तस्वीरों पर 8 हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘ऑटो रिक्शा में डेट नाइट। वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ।’प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उनका आउटफिट 65 साल पुराने विंटेज बनारसी पटोला को लेकर बनाया गया है। वहीं, इसमें सिल्वर थ्रेड भी हैं। खादी सिल्क पर काम किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नीता अंबानी और ईशा अंबानी का भी शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...