पिछले 12 महीनों में गोलीबारी से 15 से अधिक बार दहला अमेरिका, 100 से ज्यादा लोगों की गई जान

संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले कुछ वक्त में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। शनिवार को टेक्सस में हुई गोलीबारी में 9 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। एसोसिएटेड प्रेस और यूएसए टुडे द्वारा नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में बनाए गए एक डेटाबेस के अनुसार, देश में इस तरह की यह 22वीं घटना है, जिसमें चार या उससे अधिक लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस लिस्ट में हमलावर को शामिल नहीं किया गया है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में, जिन्होंने अमेरिका को दहला दिया।

अप्रैल में इन घटनाओं से दहला अमेरिका

  • बता दें कि पिछले 12 महीनों में अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं।
  • ओक्लाहोमा में एक अपराधी ने 30 अप्रैल को अपनी पत्नी, उसके तीन बच्चों और दो दोस्तों के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी।
  • इसके अलावा टेक्सस के क्लीवलैंड में एक व्यक्ति ने 28 अप्रैल को एक 9 वर्षीय बच्चे सहित अपने पांच पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया था।
  • अमेरिका के उत्तरपूर्वी मेन प्रांत में 18 अप्रैल को हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कुछ दिन पहले जेल से छूटे एक व्यक्ति पर इस हत्या का आरोप है।
  • 15 अप्रैल को डेडविल में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे और 32 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो किशोरों और एक 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
  • इसके अलावा लुइसविले में एक कर्मचारी ने 10 अप्रैल को ओल्ड नेशनल बैंक के अंदर हमला किया था, इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने बाद में बंदूकधारी को ढेर कर दिया था।27 मार्च को नैशविले में द कॉवनेंट स्कूल के अंदर तीन छात्रों समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने संदिग्ध एक पूर्व छात्र को मार गिराया था। इसके अलावा 23 जनवरी को उत्तरी कैलिफोर्निया के दो मशरूम फार्मों में एक किसान ने गोलीबारी की थी, इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं, एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने 21 जनवरी को मोंटेरे पार्क में लूनर न्यू ईयर डांस के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था, इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।पिछले साल 22 नवंबर को अमेरिका के चेसापीक में एक वॉलमार्ट के प्रबंधक ने छह लोगों की हत्या कर दी थी और छह अन्य को घायल कर दिया था। पुलिस का कहना था कि इस घटना के बाद संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली थी। इसके अलावा 19 नवंबर को कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक हमलावर ने नाइट क्लब में पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी और 17 अन्य को घायल कर दिया था। साथ ही 13 अक्टूबर को एक 15 वर्षीय लड़के ने रैले में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया था। वहीं, हाइलैंड पार्क के शिकागो उपनगर में 4 जुलाई की परेड के दौरान छत पर मौजूद एक बंदूकधारी ने फायरिंग की थी। जिसमें सात लोग मारे गए और कम से कम 30 घायल हो गए।इसके अलावा 4 जून को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई और 11 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को बाद में गिरफ्तार किया था। साथ ही ओक्लाहोमा में एक बंदूकधारी ने 1 जून को एक चिकित्सा कार्यालय में अपने सर्जन और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही शूटर ने खुद को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही 24 मई को एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने रॉब एलीमेंट्री स्कूल में 19 बच्चों और दो व्यक्तियों की हत्या कर दी थी। जिसमें 15 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, न्यूयॉर्क में 14 मई, 2022 को सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।

Related posts

Leave a Comment