पूर्व अध्यक्ष स्व नरसिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन।

प्रयागराज।
विकास भवन कर्मचारी महासंघ प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरसिंह की मृत्यु पिछले वर्ष कोविड-19 दूसरी लहर में कोविड पाज़िटिव होने के कारण 21 अप्रैल 2021 को हुई थी , विकास भवन के सरस भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वर्गीय नरसिंह जी  का परिवार उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी  शिपू गिरि ने स्वर्गीय नरसिंह यह फोटो पर माल्यार्पण कर  पुष्पांजलि अर्पित किये। उसके बाद  प्रवीण सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी,  अजीत सिंह उपायुक्त आजीविका मिशन,  के के त्रिपाठी सेवानिवृत्त उप निदेशक समाज कल्याण, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी महासंघ, रविशंकर मिश्रा अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, त्रिवेणी प्रसाद मंत्री राज्य कर्मचारी महासंघ, नंद कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, रेनू सिंह , कमलेश द्विवेदी ,संजय सिंह, सी वी सिंह, श्रीमती इंदु दुबे शीतला प्रसाद श्रीवास्तव , रामचंद्र रामू, पुष्कर सिंह आदि ने स्वर्गीय नरसिंह को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर स्वर्गीय नरसिंह की पत्नी श्रीमती सुंदरा सिंह उनके पुत्र अवलोकितेश्वरा सिंह तथा कुमार राजीव सिंह आदि ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किए तथा उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय  कार्यों को याद किया गया।

Related posts

Leave a Comment