दक्षिणी पेरू में एक छोटी सी सोने की खदान में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दो दशकों से अधिक समय में ये देश की सबसे घातक खनन दुर्घटना बन गई है।घटना पर पेरू सरकार ने कहा कि अरेक्विपा के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरों में घटनास्थल से धुंआ निकलता भी दिखा। खदान का संचालन यानाक्विहुआ द्वारा किया जाता है, जो एक छोटे पैमाने की फर्म है। हालांकि, कंपनी ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।स्थानीय मीडिया ने बताया कि यानाकुइहुआ पुलिस थाने ने इसकी पुष्टि की है कि घटना में 27 लोगों की मौत हुई है। पेरू दुनिया का शीर्ष सोना उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक है। पेरू के ऊर्जा और खान मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह घटना 2000 के बाद से सबसे घातक खनन दुर्घटना है। 2022 में, देश भर में खनन दुर्घटनाओं में 38 लोग मारे गए थे। वर्ष 2002 पेरू का सबसे घातक साल था, जब विभिन्न खनन दुर्घटनाओं में 73 लोग मारे गए थे।
Related posts
-
जयशंकर का डिप्लोमैटिक एक्शन, UNSC के 7 अस्थायी सदस्य देशों से की बात, जानें कैसे फंसेगा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के मद्देनजर, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली... -
52 % ने बताया खतरनाक तानाशाह, क्यों गिरकर 41 % तक गिर गई ट्रंप की लोकप्रियता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सत्ता में आए महज 100 दिन न हुए हुए हैं। हैं।... -
अयोध्या में बाबरी मस्जिद की ईंट रखेंगे पाक सेना के जवान, मुनीर पढ़ेंगे पहली अजान
ऐसा लगता है कि इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल...