प्रयागराज 22 जनवरी 2023।भाजपा नेता दिनेश तिवारी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के पधारने पर एक संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति और धर्म के इतिहास में साक्षी है।विश्व को प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन का अनुसरण करना चाहिए।595 वर्षो बाद लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद श्रीराम जन्मस्थान आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से मानव जीवन को नई ऊर्जा मिली है।प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से आज प्रयागराज की गलियां और गांव राममय हो गयी है।प्रभु श्रीराम सत्य, कर्तव्य और प्रेम के प्रतीक थे,उनकी महिमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में स्थापित कर विश्व को पौराणिक भारतीय संस्कृति का आगाज किया है।प्रभु श्रीराम से हमें प्रेम, समर्पण,संकल्प,सहनशीलता आदि के महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं। जो हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।प्रभु श्रीराम से हमें समृद्धि, सुख, सहिष्णुता, समर्पण, संस्कृति और प्रेम के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने का मौका प्रदान किया है।इस मौके महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू, भाजपा नेता अविचल द्विवेदी,पार्षद प्रीति गुप्ता,युवा नेता श्रीराम द्विवेदी, राहुल साहू, हिमांशु गौतम आदि भारी संख्या में लोगों ने एलईडी से अयोध्या का सजीव प्रसारण देखा।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश... -
नगर निगम की गाड़ी घर घर जाकर करेगी सेप्टिक टैंक की सफाई : महापौर
प्रयागराज । महापौर गणेश केसरवानी जी द्वारा बक्शी बांध दारागंज में 18 लाख रुपए की लागत...