कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में हुई चुक के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा कि यह प्रियंका, मेरी बेटी और बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस करने के बारे में है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।वाड्रा ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ / बलात्कार हो रहे हैं, हम क्या समाज बना रहे हैं …? प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश, अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, तो दिन में या रात में सुरक्षित नहीं हैं, हम कहाँ और कब सुरक्षित हैं? आपको बता दें कि एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। यह घटना सोमवार की है। इसके बाद उनकी सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया।
Related posts
-
पिछली सरकार के समय सरकारी नौकरियों की होती थी नीलामी, सपा पर CM Yogi का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया... -
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM धामी, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से... -
UP में किसे मिलेगी BJP की कमान? अमित शाह ने केशव मौर्य को ‘मेरे मित्र’ बोलकर क्या संदेश दिया है?
लंबे इंतजार के बाद, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद...