बॉलीबुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन आजकल वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने और निक जोनस के सरोगेसी से माता-पिता बनने की खबर दी थी। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी प्रियंका को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने भी इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर नन्हा मेहमान आने की खबर दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा, “ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस खास मौके पर आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”एक इंटरव्यू में मीरा चोपड़ा ने कहा, “प्रियंका हमेशा से बहुत सारे बच्चे चाहती थीं। मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं। उन्होंने आगे कहा, प्रियंका अपनी बेटी की सुपर मॉम बनने वाली हैं। प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर हिस्से में बेहतरीन किया है। हम सभी को प्रियंका पर बहुत गर्व है।”
Related posts
-
शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हिंदू धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख का... -
मई में 6 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब अगस्त का महीना ज्योतिष... -
सामंथा प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रूथ प्रभु अक्सर...