कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड में पहचान प्यार का पंचनामा के रज्जों के किरदार से मिली। फिल्म को यूथ ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कामयाबी को देखकर 2015 में प्यार का पंचनामा 2 भी बनाई गई जिसमें लिक्विड (दिव्येंदु शर्मा) और चौधरी (रायो एस बखिर्ता) की जगह नये एक्टर ओमकार कपूर और सनी सिंह ने ली थी। फिल्म में ओमकार ने ठाकुर और सनी ने चौका का का किरदार निभाया था। दर्शकों ने प्यार का पंचनामा 2 को भी पसंद किया था। दर्शकों में डिमांड थी कि अब प्यार का पंचनामा लड़कियों के पॉइन्ट से भी बननी चाहिए। पांच साल बाद निर्देशक लव रंजन फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। प्यार का पंचनामा 3 को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है। खबर है कि फिल्म प्यार का पंचनामा की तीसरा पार्ट यानि प्यार का पंचनामा 3 आने वाली है।सामने आयी जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि लव रंजन ने प्यार का पंचनामा के तीसरा पार्ट को बनाने की प्लानिंग कर ली है। इस बार भी फिल्म में कार्तिक आर्यन और सनी सिंह होगें। ओमकार कपूर का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया हैं। सभी फिल्मों की तरह माना जा रहा है कि नुसरत भरूचा भी फिल्म में होंगी। जहां कार्तिक आर्यन की लगातार फिल्में सुपरहिट हो रही हैं वहीं सनी सिंह के हाथ अभी कोई सुपरहिन नहीं लगी हैं। उनकों प्यार का पंचनामा 3 से काफी उम्मीदें हैं। कोईमोई की एक रिपोर्ट की माने तो तीनो ने साथ बैठकर इस फिल्म की चर्चा की है। हालांकि इसको लेकर किसी आधिकारिक खबर आने का इंतजार है।
Related posts
-
प्रेग्नेंसी में वेकेशन पर निकली Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सुर्खियाँ बटोर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ा अपने पहले... -
25 साल की Influencer Misha Agrawal ने कर ली आत्महत्या
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले आत्महत्या से मौत हो... -
ट्रोल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता है: जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर अक्सर सांप्रदायिक और घृणित टिप्पणियों के लिए गुमनाम लोगों को फटकार लगाने वाले...