बरसात के दिनों में गलती से भी इन फेमश जगहों पर घूमने न जाएं

मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले ही पर्यटक मानसून वेकेशन की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए पर्यटक देशभर की सैर करते हैं। हालांकि, बरसात के दिनों में कई जगहों पर जाने से बचना चाहिए। इन जगहों पर अत्यधिक बारिश होने के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर, मुंबई में तो बारिश के चलते कुछ समय के लिए ज़िंदगी रूक सी जाती है। लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हो जाते हैं। बाहर जलभराव के चलते यातायात सेवा पूरी तरह बाधित हो जाती है। इसके लिए बरसात के दिनों में मुंबई समेत कई जगहों पर घूमने न जाएं। आइए जानते हैं-

मुन्नार

केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मानसून सबसे पहले केरल में ही दस्तक देता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे देशभर में फ़ैल जाता है। केरल में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल मुन्नार है। मुन्नार चाय की खेती के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, बरसात के दिनों में मुन्नार जाने की प्लानिंग बिल्कुल न करें। यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में स्थित कुल्लू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू घूमने आते हैं। हालांकि, मानसून के दिनों में भारी बारिश के चलते कुल्लू में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। साथ ही बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए मानसून वेकेशन के लिए कुल्लू जाने से बचें।

उत्तराखंडदेवों की भूमि उत्तराखंड में बरसात के दिनों में बादल फटने का खतरा रहता है। बरसात के दिनों में कई जगहों पर बदल फटने की खबर सुनने को मिलती है। इसके लिए उत्तराखंड भी मानसून वेकेशन के लिए पूरी तरह से सेफ नहीं है। अगर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सभी सुविधाओं से लैश होकर जाएं।

Related posts

Leave a Comment