भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री जी की मन की बात

 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा कीडगंज कार्यालय में महापौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ सनी प्रधानमंत्री जी की मन की बात इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रसारित मन की बात के कार्यक्रम से समाज को राष्ट्र के प्रति कार्य करने की एक नई राह मिली है और नई पीढ़ियों के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाने के लिए  प्रेरक सिद्ध हो रही है आगे उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी  मन की बात के द्वारा भारतीय संस्कृति और सभ्यता की हमारी जो पहचान है जन-जन तक पहुंचा रहे है और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं
     मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज महानगर के द्वारा 1297 बूथों पर मन की बात का आयोजन किया गया
      इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी मनीष केसरवानी सुनील केसरवानी सोनू विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा प्रदीप यादव राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला,अजय अग्रहरि,अनिल भट्ट, दिनेश विश्वकर्मा, गौरव गुप्ता कौशिकी सिंह संजय कुशवाहा रणविजय सिंह, दीनानाथ कुशवाहा भारत निषाद ज्ञानेंद्र मिश्रा अजय सिंह विजय श्रीवास्तव एवं सभी बूथ अध्यक्ष गण अपने-अपने बूथों पर मन की बात को सुना

Related posts

Leave a Comment