भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार ने सिन्दूर का पौधा किया वितरित

प्रयागराज। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गंगापार सिविल लाइन में जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने गंगापार के सभी 25 मंडल अध्यक्षों को एक एक सिन्दूर का पौधा वितरित किया उन्होने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस तरह हमारे देश की महिलाओं का सिन्दूर उजाड़ा था उसके जवाब में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारतीय सेना ने पूरे पाकिस्तान मिसाइलों की बौछार कर आतंकवादी ठिकानों व एयरबेस को तबाह कर दिया भारतीय सेना के इस आपरेशन का नाम सिन्दूर आपरेशन रख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है आपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता देश भक्ति और गौरव के प्रतीक इस पल को स्मरणीय बनाने के लिए 25 मंडल अध्यक्षों को सिन्दूर का पौधा वितरित किया यह पौधा सभी मंडल में सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाएगा यह नारी शक्ति व मोदी सरकार के विकास संकल्प का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर दुबे, बृजेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,पूनम सिंह पटेल, पवन गुप्ता, सत्यम मिश्रा हिन्दू,शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, कार्तिकेय त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment