भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत एक खास रोल से की थी। वो था – फिल्म दम लगा के हईशा में संध्या का रोल। इस फिल्म में भूमि एक चबी लड़की के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना उनके अपोजिट थे। आज सोमवार को इस फिल्म को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को याद करते हुए भूमि ने फिल्म का एक ऐसा सीन फैंस से शेयर किया है, जिसे फिल्म से काट दिया गया था। इसके साथ भूमि ने अपनी पहली और खास फिल्म के बारे में लिखा – ये रहा मेरे पहले प्यार का पहला डिलीट किया गया सीन।भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा के 8 साल पूरे होने पर थिएटर रिलीज से पहले फिल्म से काटे गए अनदेखे सीन शेयर किए। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पहला हमेशा खास होता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा इस फिल्म को 8 साल पूरे हो गए हैं! मैं एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं, जिसने भारतीय एक्ट्रेस को एक ही रूप में पेश किए जाने की प्रथा को तोड़ा। मुझे यशराज की नई हीरोइन होने पर प्राउड है, जो रियल, ऑथेंटिक, प्राउड, खुद से प्यार करने वाली, बॉडी पॉजिटिव और एक ऐसी लड़की थी जो बहुत खूबसूरत थी। बॉडी शेमिंग समाज की सबसे बड़ी बुराई है। चलो सभी लोगों की आत्मनिर्भरता को सेलिब्रेट करते हैं। दम लगा के हईशा के 8 साल”।भूमि अपने करियर में अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी पहली ही फिल्म दम लगा के हईशा में उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ा लिया था। फिल्म के दौरान उनका वजन 80 किलो हो गया था। भारतीय सिनेमा में जहां एक्ट्रेस स्लिम रहना चाहती हैं, वहीं भूमि ने वजन बढ़ाकर पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
Related posts
-
Vicky Jain ने सीने से लगाया एक्ट्रेस का हाथ, देखते ही गुस्से से लाल हुईं Ankita Lokhande
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन- जिनके रिश्ते ने लंबे समय से लोगों की जिज्ञासा को आकर्षित... -
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी...