प्रयागराज। माघ माह के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर प्रयागराज के नेतृत्व में महानगर के समस्त मंडलों में श्रद्धालुओं को खिचड़ी के प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर प्रयागराज के सभी मंडलों में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जगह-जगह स्टॉल लगाकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकत्रियों ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। सर्वप्रथम मंडल सिविल लाइंस अंतर्गत वाल्मीकि चौराहे पर महामंत्री रीता सिंह की अगुवाई में क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, प्रेमलता राय, नीलम त्रिपाठी, सुमिता जोशी, रीता वर्मा, चंद्रा अहलूवालिया द्वारा प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इसी क्रम में राजापुर हनुमान मंदिर चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, गीता विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पूनम मौर्या, नीतू केसरवानी सहित चौक मंडल में शिखा खन्ना, मीरापुर मंडल में रेखा कनौजिया, सीमा श्रीवास्तव खुल्दाबाद मंडल, आभा भारती कीडगंज मंडल, वेणी माधव मंडल में स्वारिका भारद्वाज, आंचल ओझा विश्वविद्यालय मंडल, स्वाति गुप्ता मुट्ठीगंज, सुनीता गुप्ता भारद्वाज मंडल, सोनी गुप्ता प्रीतम नगर मंडल, कंचन लता कुशवाहा शिवकुटी मंडल सहित सभी पंद्रह मंडलों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
Related posts
-
प्रयागराज मण्डल द्वारा गत वित्तीय वर्ष में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
गंदगी फैलाने वाले 26253 यात्रियों से वसूला गया 31,23,925 रुपये जुर्माना धूम्रपान करने वालों... -
आरपीएफ महिला आरक्षक को सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने किया सम्मानित
दिनांक 06.03.2025 को समय लगभग 08.00 बजे निरीक्षक कोसीकलां द्वारा ऑफ ड्यूटी श्रीमती रेखा, महिला कांस्टेबल,... -
महापौर ने बंधवा हनुमान मंदिर पर निःशुल्क प्याऊ का किया उद्घाटन
प्रयागराज । गर्मी के तीखे तेवरों से राहत दिलाने के उद्देश्य से बंधवा हनुमान मंदिर क्षेत्र...