प्रयागराज। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल के जन्म दिवस के उपलक्ष में महानगर प्रयागराज महिला मोर्चा के तत्वाधान में वात्सल्य सभागार के अंदर एक भव्य डांडिया नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले की महिलाओं ने जोरदार शिरकत कर डांडिया नृत्य में समा बांध दिया। महिलाओं के डांडिया नृत्य से वात्सल्य सभागार झूम उठा। समारोह में शामिल सभी महिलाओं ने डॉ. कृतिका के दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, कीर्ति चौरसिया, डॉ उषा गुप्ता, लक्ष्मी बहुगुणा, आभा सिंह, अंजलि गोस्वामी, माया द्विवेदी, कल्पना शर्मा, स्मृति श्रीवास्तव, जया मिश्रा आदि शामिल रहीं।
Related posts
-
इथेल हिग्गिनबॉटम का परिणाम शत प्रतिशत
प्रयागराज। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेषन (सीआईएससीई) द्वारा घोषित नतीजों में इथेल हिग्गिनबॉटम स्कूल... -
पहलगाम में धार्मिक आधार पर लोगों को निशाना बनाना गलत : राजीव पासवान
प्रयागराज । मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट ने एक... -
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लोको परिचालन समीक्षा बैठक आयोजित
फ्रंटलाइन स्टाफ अर्थात लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सभी प्रकार की ट्रेनों के...