बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज माँ बन गई हैं। उन्होंने बीती देर रात अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे और उसके जन्म की तारीख के साथ उसके नाम का खुलासा किया। इलियाना के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। लोग जमकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। हालाँकि, इस बात की जानकारी बीती रात उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बीटा सोता हुआ नजर आ रहा है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी। तस्वीर में, बेटे के चेहरे के अलावा उसके जन्म की तारीख और नाम भी लिखा हुआ है। अभिनेत्री ने अपने बेटे का नाम ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ (Koa Phoenix Dolan) रखा है। बेटे की प्यारी सी तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन में एक स्पेशल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भर आया है।’बॉलीवुड के हाल ही में माता-पिता बने स्टार्स ने मीडिया के सामने अपने बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए थे। लेकिन इलियाना ने बेझिझक अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इस बात को लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अभिनेत्री को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। हुमा कुरैशी, अर्जुन कपूर, आथिया शेट्टी जैसे स्टार्स अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर चुके हैं।
Related posts
-
प्रेग्नेंसी में वेकेशन पर निकली Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सुर्खियाँ बटोर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ा अपने पहले... -
25 साल की Influencer Misha Agrawal ने कर ली आत्महत्या
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले आत्महत्या से मौत हो... -
ट्रोल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता है: जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर अक्सर सांप्रदायिक और घृणित टिप्पणियों के लिए गुमनाम लोगों को फटकार लगाने वाले...