प्रयागराज ! प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। जलस्तर घटने से भले ही मेला प्रशासन को राहत मिल गई है लेकिन सिंचाई विभाग की परेशानी घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। हवाओं के साथ मेला क्षेत्र में कटान जोरों से हो रही है। सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए किए जा रहे सारे इंतजाम फेल होते दिख रहे हैं। जबकि मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान पर्व निकट है। सिंचाई विभाग की ओर से क्रेट और बोरियों में बालू भरकर कटान रोकने का प्रयास हो रहा है। तेज हवाओं के चलने से कटान दारागंज की ओर अधिक हो रही है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर बैराज से शुक्रवार को 14 हजार क्यूसेक के आसपास पानी का डिस्चार्ज किया गया। चार दिन पहले कानपुर से 23 से 24 हजार क्यूसेक के आसपास रोजाना पानी छोड़ा जा रहा था। त्रिपेणी पुल से लेकर संगम नोज तक तेजी से कटान हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवा बहने से कटान बढ़ रही है। जलस्तर कम होने से मेला प्रशासन की ओर से सभी स्नान घाटों को दुरुस्त किया जाने लगा है। घाटों पर दलदल न हो इसके लिए पुआल बिछाया जा रहा है।
Related posts
-
पर्वतराज हिमाचल ने पार्वती का हाथ पकड़कर शिवजी को समर्पित कर दिया
देवी पार्वती को अपनी गोद में लेकर मैना हृदय को चीर देने वाला विलाप किए जा... -
इस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए पूजा का सामान
वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ से संबंधित तमाम चीजों का वर्णन मिलता है। वास्तु में पूजा का... -
Astrology Tips: मंत्रों के जप से दूर होते हैं ग्रहों के दोष
जीवन की इस आपाधापी में हर आदमी दो पैसे कमाने और बचाने के लिए दिन-रात जुटा...