उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक यह घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में किसानों और बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए हैं। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी कर चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने आम लोगों के सुझावों को इसमें शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को नहीं शामिल किया गया है। आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई की है। इसे लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
Related posts
-
फिर बोले PM Modi, आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए भारत प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ... -
मुंबई में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है : रेल मंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के... -
जमीन से लेकर आसमान तक अंगोला की भी मदद करेगा भारत, सेना के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर देने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको का भारत में...