अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सीतापुर आध्यात्मिक व सूफी, संतों की धरती है। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन मनोज पांडेय की यह जन्म स्थली है। सीतापुर की मां के कोख में जन्मे मनोज पांडेय ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। देश की अखंडता के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था। ऐसे वीरों की धरती है सीतापुर। देश के जीवन अर्पण करने वालों को याद किया जाना चाहिए। सात दिन पहले भारत और चीन की सीमा पर रेजांगला में था। मुझे बताया गया कि वहां आज तक कोई रक्षा मंत्री नहीं गया। जिन लोगों ने ऐसी धरती पर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की वहां मैं गया।चार माह पहले जब मैं लद्दाख गया, वहां भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। वहां पता चला कि यहां भारत के 124 सैनिकों ने चीन के हजारों सैनिकों का सामना किया और चीन को भारी नुकसान पहुंचाया था। भारत की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए जैसे सैनिकों की जरूरत होती है। वैसे ही देश में सुशासन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका है। बूथ कार्यकर्ताओं में उन्होंने देश भक्ति का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा रायबरेली के सी-1 के बूथ अध्यक्ष रामसेवक से बात की। उन्नाव के आदर्श नगर आंशिक के अमर वर्मा, सीतापुर के विवेक विश्वकर्मा से बात की। पूर्वी लखेड़ा लखीमपुर के रोहित, हरदोई के अभिषेक, बलरामपुर से चंद्र कुमार मौर्य, बहराइच से घनश्याम, रनियापुर के विशाल तिवारी आदि से बात की।बूथ अध्यक्षों से कहा, वह कल सीतापुर आ रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि वह कार्यक्रम में सीतापुर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता उत्साह से भरे थे, इससे सुखद अहसास हुआ। जब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब भी बूथ अध्यक्ष से बात करता था। कमेटी की बैठकों में भी जाता था। बूथ जीता समझो चुनाव जीत गया। आपके दमखम पर यह करिश्मा हुआ है कि दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी की एक विचारधारा है, उसूल हैं। भाजपा केवल सत्ता के लिए सरकार नहीं बनाना चाहती, देश बनाने के लिए सरकार बनाना चाहती है। भाजपा ने अपने संकल्प को पूरा किया, जो कहा वह किया है। हमारे संकल्प पत्र देख सकते हैं। आज भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।चुनाव आ रहा है तो सपा के लोग जिन्ना को ले आए। जिसने देश का विभाजन किया, उसके नाम का सहारा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया देश में रहना होगा, वंदेमातरम कहना होगा। राजनाथ ने कहा हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। काम करने की क्षमता, कुशलता व ताकत जब तक सत्ता में बैठे लोगों में नहीं होगी, तब तक देश सेवा नहीं हो सकती।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश...